गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का जन्मदिन गाजीपुर में समाजसेवा की मिसाल बन गया। छावनी लाइन स्थित वृद्धाश्रम में छात्र नेता विवेकानंद पांडेय के नेतृत्व में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर वृद्धजनों को लंच पैकेट और ताजे फल वितरित किए गए।
कार्यक्रम में वृद्धजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। आयोजन में प्रमुख रूप से विनोद दूबे, उदय पांडेय, कुलदीप यादव, किशन गुप्ता, धनंजय कुमार दूबे और कन्हैया उपाध्याय समेत कई समाजसेवी शामिल रहे।।


इस पुनीत कार्य में वृद्धाश्रम की संचालिका ज्योत्सना सिंह का विशेष सहयोग सराहनीय रहा।
छात्र नेता विवेकानंद पांडेय ने कहा कि “सेवा ही सच्चा सम्मान है। बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही जीवन में सच्ची ऊर्जा मिलती है।” कार्यक्रम में सेवा, सम्मान और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की गई, जिसे सभी ने सराहा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *