*निघासन ब्लॉक के लालपुर ग्राम पंचायत के मझलीपुरवा गांव में बन सकता है स्टेडियम: तीन एकड़ भूमि पर प्रस्तावित खेल मैदान, युवा कल्याण विभाग ने किया सर्वे* लखीमपुर खीरी के निघासन ब्लॉक की लालपुर ग्राम पंचायत के मझलीपुरवा गांव में जल्द ही एक नया स्टेडियम बन सकता है। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल लखनऊ द्वारा इसके लिए तीन एकड़ भूमि प्रस्तावित की गई है।क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गरिमा सिंह के नेतृत्व में स्टेडियम निर्माण स्थल का सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान प्रधान प्रतिनिधि राहुल यादव और लेखपाल रईश मौजूद रहे। क्षेत्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी धर्मेंद्र सिंह (DP) भी इस अवसर पर उपस्थित थे।स्थानीय खिलाड़ियों में राम प्रवेश, अमित यादव, पुष्कर, हिमांशु, सुभाष और विपिन ने भी सर्वे में भाग लिया। स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं को खेल में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र का समग्र विकास भी सुनिश्चित होगा।

संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।