27 जून की भोर में मंगला आरती के बाद रथ पर विराजमान मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही रथयात्रा मेला भी तीन दिवसीय मेला की रौनक दिखाई देने लगी वही महमूरगंज से लेकर गुरुबाग तक जगह जगह पर रथयात्रा मेले की रौनक नजर आने लगी है।


कहीं झूला, कहीं चरखी, कहीं खिलौने की दुकान तो कहीं नानखटाई की दुकानें सज रही हैं। रथयात्रा से लेकर गुरुबाग तक जगह-जगह सड़क के किनारे दुकानदारों ने अपना-अपना स्थान घेरना शुरू कर दिया है वहीं मंगलवार को अस्सी स्थित जगन्नाथ मंदिर में भक्तों की कतार भगवान के काढ़े का प्रसाद लेने के लिए पहुंची।भगवान को भोग लगाने के बाद मंदिर के पुजारी ने काढ़े के प्रसाद का वितरण किया। भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र ने बुधवार को भक्तों को दर्शन दिया। 15 दिनों से भगवान के दर्शन का इंतजार कर रहे भक्तों का इंतजार इसी के साथ ही समाप्त हुआ।


जिला प्रशासन के सहयोग के लिए समाज सेवा सोसायटी उत्तर प्रदेश जिला वाराणसी कैंप भी लगाया गया है सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुरा एवं भेलूपुर प्रभारी सभी चौकी प्रभारी एवं अन्य पुलिस बदल के उपस्थिति में 26 जून को काशी की गलियों से दोपहर 3 बजे प्रभु श्री जगन्नाथ जी की पालकी डोली यात्रा अस्सी से उठकर दुर्गा कुण्ड आनन्द पार्क होते हुए डेल टावर से , नवाबगंज , राममंदिर, खोजवा पुस्तकालय, बदलवीर मंदिर से शंकुलधारा पोखरा होकर बैजनाथसे रथयात्रा चौराहा समाप्त होगी डोली यात्रा पर जगह जगह से भक्ति गाना द्वारा पुष्प वर्षा भी बरसाए वहीं मंदिर ट्रस्ट की ओर से रथयात्रा और डोली यात्रा की तैयारियों को पूर्ण किया जा रहा है। 27 से 29 जून तक भगवान जगन्नाथ सुभद्रा और बलभद्र रथयात्रा पर आम जनमानस श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए कपाट खोल दिया जायेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।