गोला गोकरणनाथ खीरी। वन रेंज गोला के अंतर्गत ग्राम पंचायत हजरतपुर के ग्राम रत्नापुर में बाघ के हमले से 12 वर्षी प्रदीप कुमार पुत्र मोहनलाल गौतम की इलाज के दौरान हुई दर्दनाक मौत सुनकर कस्बा कुकरा में पीड़ित परिवार के घर गरीबों के मसीहा पलिया विधायक रोमी साहनी पहुंचे। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया एवं मृतक के परिवार को 25000 पच्चीस हजार रुपए की नगद आर्थिक मदद दी।

विधायक ने मृतक पीड़ित परिवार से कहा कि आपके खाते में जल्द सरकारी सहायता राशि भेज दी जाएगी,विधायक ने दुख प्रकट करते हुए घटना को निंदनीय बताया पीड़ित परिवार को विधायक ने आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कस्बा कुकरा प्रधान प्रतिनिधि फुरकानुद्दीन,इरफान पठान,पंचायत मित्र विनोद कुमार राठौर,हजरतपुर प्रधान एंव प्रधान संघ के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह,मोहम्मद सफीक,परवेज खान,जकीउददीन,सहित आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।