डीएम व एसपी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार जनपदीय पीस कमेटी की हुई गोष्ठी

  • आगामी त्यौहार मोहर्रम व श्रावण मास को सकुशल सम्पन्न कराने एवं जनपद में शान्ति, सुरक्षा, कानून व्यवस्था को बनाये रखने हेतु बैठक।

उत्तर प्रदेश 27 जून 2025 ( सूरज गुप्ता )
सिद्धार्थनगर। मुख्यालय में स्थित कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा आगामी त्यौहार मोहर्रम व श्रावण मास को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु गुरुवार को जनपदीय पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। मीटिंग में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरूओं, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों से अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे के धर्म की भावनाओं का सम्मान करें। जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखें। साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़नें की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/किसी भी प्रकार की आपराधिक, अवांछित गतिविधियों के दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, बल्कि अफवाहों की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करें। जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ /गलत /अशोभनीय पोस्ट शेयर न करें तथा ऐसे कमेन्ट न करें, जिससे किसी व्यक्ति/सम्प्रदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हों। मीटिंग के दौरान अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक तथा उप जिलाधिकारीगण, क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षगण सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।