शनिवार को पटना पहुंची एअर इंडिया की 2 फ्लाइट यात्रियों का लगेज लिए बिना ही लैंड हुईं। बेंगलुरु से पटना पहुंची फ्लाइट IX2936 180 यात्रियों का सामान लिए बिना पटना पहुंची। इसी तरह चेन्नई से पटना पहुंची फ्लाइट XI1634 भी यात्रियों का लगेज छोड़ आई।इसके बाद से एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा शुरू हो गया। एअर इंडिया ने यात्रियों से कहा कि ‘वजन ज्यादा हो गया था, इसलिए लगेज नहीं ला पाए।’यात्रियों से एअर इंडिया की तरफ से कहा गया कि ‘पटना एयरपोर्ट का रनवे छोटा है और बारिश हो रही थी। इसलिए हैवी सामान नहीं आ सका है। आज एअर इंडिया की कोई भी फ्लाइट पटना नहीं आ रही है, इसलिए कल सुबह 8 बजे तक सामान पहुंचने की बात कही गई है।’लगेज नहीं मिलने पर यात्री भड़क गए। एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। एअर इंडिया ने कहा कि यात्रियों का सामान सीधे उनके घर पहुंचा दिया जाएगा। एअर इंडिया के ग्राउंड स्टाफ और CISF के जवानों ने यात्रियों को शांत कराया।कई ऐसे पैसेंजर भी थे, जिन्हें दूसरी फ्लाइट पकड़नी थी। लेकिन, लगेज नहीं आने के कारण उन्हें काफी परेशानी हुई।फ्लाइट में सवार विवेक शर्मा ने बताया- 8:30 बजे के करीब हमारी फ्लाइट बेंगलुरु से पटना लैंड हुई। अनाउंसमेंट के बाद अपना लगेज लेने गए तो सामान वहां नहीं पहुंचा था।एअर इंडिया की तरफ से कहा गया कि बारिश के कारण लगेज भारी हो गया है। इस कारण लगेज नहीं लाया गया है। इसकी जानकारी किसी भी पैसेंजर को नहीं दी गई थी।अभी भी कोई गारंटी नहीं दी गई है कि हमारा लगेज कब तक आएगा। सिर्फ एक रिसिप्ट दी गई है। कहा गया है कि आज या कल तक हमारे घर पहुंचा दिया जाएगा।हमने जब एयरपोर्ट अथॉरिटी से इसकी शिकायत की तो कहा गया है कि वो लोग चेक कर रहे हैं। आज-कल में हमारे घर लगेज पहुंचा दिया जाएगा। इसके लिए हमारी डिटेल भी लिखी गई है। कई पैसेंजर अब अपने घर जा रहे हैं, तो कई अभी भी लगेज का इंतजार कर रहे हैं।’चेन्नई से आए पैसेंजर शिवाजी ने कहा कि ‘मेरी पुणे से कनेक्टिंग फ्लाइट थी। मैंने एक्स्ट्रा लगेज के लिए 3500 रुपए दिए हैं। लैंडिंग पर हमें कहा गया कि बेल्ट 3 पर हमारा लगेज आएगा।’.suraj Mishra

![]()
