हरदोई। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर हाईवे पर टैक्टर चढ़ाते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे दबकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि उसके पिता बाल-बाल बच गए।
हरपालपुर कोतवाली के गौंटिया गांव निवासी मोतीलाल गुरुवार की सुबह अपने बेटे बृजेश के साथ ट्रैक्टर ट्राली में गेहूं भरकर हरपालपुर गल्ला आढ़त पर बेचने के लिए जा रहे थे। सतौथा रोड से हाईवे पर ट्रैक्टर चढ़ाते समय अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। जिसके नीचे दबकर बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जाता है कि मोतीलाल के छोटे बेटे सुधाकर की 16 जून को शादी होने वाली थी, जिसकी तैयारी के लिए बाजार में गेहूं बेचने के लिए जा रहा था। हादसे के बाद शादी वाले घर में मातम का माहौल छा गया है। बृजेश पिता के साथ खेती बाड़ी का काम करता था।
रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed