हरदोई जिले के माधौगंज रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर ड्यूटी रूम में मृत पड़े मिले। उनके साथी कर्मचारी उन्हें सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया। कर्मचारियों को संतोष न होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल में ईसीजी कराने की सलाह दी। वहां मृत्यु की पुष्टि होने पर, शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे प्लेटफार्म पर तैनात स्टेशन मास्टर दीपक सरोज (32) पुत्र राम गणेश निवासी कुंडा प्रतापगढ़ ड्यूटी रूम में रात करीब 9:40 पर पड़े मिले। साथी कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर लोकेश ने मृत बताया। कर्मचारियों को भरोसा न होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल में ईसीजी कराने की सलाह।इस पर कर्मचारी जिला अस्पताल ले गए, जहां स्टेशन मास्टर को मृत घोषित किया गया। स्टेशन मास्टर अंकुश कुमार ने बताया की घटना के बारे में उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि दीपक सरोज की सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक की ड्यूटी थी। इस कारण 9:40 पर सरकारी कामकाज कर रहे थे। बाहर बैठे कर्मचारी जब अंदर ड्यूटी रूम में गए, तो उन्होंने जमीन पर पड़ा देखा। जबकि उन्होंने पांच मिनट पहले वह बाहर आकर कर्मचारियों से बात की थी। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर की पत्नी अनुष्का और माता इंद्रावती का रो रोकर बुरा हाल है। दीपक सरोज की शादी को लगभग छह महीने हुए थे। उनके भाई की लगभग चार साल पहले सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। पिता की मृत्यु के बाद परिवार की जिम्मेदारी दीपक पर ही थी।
रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *