सांडी। हाईटेंशन लाइन के तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी झोपड़ी पर जा गिरी। इससे भड़की आग ने दो घरों की गृहस्थी राख कर दी। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।गांव छितरामऊ के मजरा पिपरी में सुबह हाईटेंशन लाइन के तार हवा में टकरा गए। इससे निकली चिंगारी रामलखन की झोपड़ी पर जा गिरी और झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख रामलखन ने शोर मचा दिया।आसपास के लोग पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। जब तक काबू पाया जाता आग ने पड़ोसी सत्यपाल की झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया।आग से दोनों घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। रामलखन ने आग से 15 हजार रुपये नगद, 10 क्विंटल गेहूं समेत काफी नुकसान होने की बात कही है। सत्यपाल के घर में भी हजारों का नुकसान हुआ है।
रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed