• शासन व उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गये आदेशों-निर्देशों से कराया गया अवगत।

सूरज गुप्ता
कठेला/सिद्धार्थनगर।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ सुजीत कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कठेला समयमाता शेषनाथ यादव द्वारा आगामी त्यौहारों मोहर्रम, श्रावण मास तथा कावड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के डीजे संचालकों के साथ थाना परिसर पर गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान उपस्थित डीजे संचालकों को उच्च अधिकारियों द्वारा दिये गये आदेशों-निर्देशों से अवगत कराया गया। वहीं आगामी त्यौहार को सकुशल, शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने में पुलिस का सहयोग करने तथा सामाजिक सौहार्द व भाईचारा बनाये रखने हेतु अपील भी की गयी। इस अवसर पर डीजे संचालकों के साथ काफी क्षेत्रीय लोग मौजूद रहें।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *