
सूरज गुप्ता
सिद्धार्थनगर।
एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के अन्तर्गत वर्ष 2025-26 में कालानमक कार्य हेतु प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजनान्तर्गत जनपद सिद्धार्थनगर में कुल 250 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिलाया जाना है। योजनान्तर्गत 18 वर्ष पूर्ण कर चुके व्यक्ति आवेदन हेतु पात्र होगें, जो जनपद सिद्धार्थनगर के मूल निवासी एवं शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं है। इच्छुक व्यक्ति उद्योग विभाग के ई-पोर्टल diupmsme.upsdc.gov.in पर आवेदक लॉगिन करते हुए आवेदन पत्र भर सकता है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र सिद्धार्थनगर में किसी भी कार्यदिवस पर पूर्वान्ह 10:00 बजे से सॉयकाल 5:00 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है। आवेदन की अन्तिम तिथि 13.06.2025 तक निर्धारित किया गया था, जिसे बढ़ाकर 07.07.2025 तक कर दिया गया है। आवेदन पत्र दिनांक 07.07.2025 सांय 05.00 बजे तक स्वीकार किये जायेगें। उक्त जानकारी जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र सिद्धार्थनगर उपायुक्त उद्योग ने दी है।
