थाना फुगाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान जाली नोटों की करेंसी के साथ दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के एवं थानाध्यक्ष फुगाना के नेतृत्व में थाना फुगाना पुलिस ने आज लोई नहर पुल पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि एक आल्टो गाडी में सवार कुछ लोग जाली करेंसी नोट व नोट छापने के उपकरण लेकर आने वाले हैं। कुछ समय पश्चात एक संदिग्ध आल्टो कार आती हुई दिखाई दी जिसे पुलिस टीम ने चैकिंग के लिए रोका गया। पुलिस टीम ने कार में सवार व्यक्तियों व कार की तलाशी ली गयी तो उसमें 15,16,000/- रुपये के जाली भारतीय करेंसी जाली नोट छापने के उपकरण मिले। थाना फुगाना पुलिस ने कार में सवार दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर अभियुक्तों ने अपने नाम गौरव उर्फ जितन पुत्र मुनेश निवासी जीतपुर थाना दौराला, मेरठ व अभय उर्फ तुषार पुत्र सतीश निवासी जीतुपर थाना दौराला, मेरठ बताया। वफरार अभियुक्त का नाम अंकित निवासी मेरठ बताया। अभियुक्तों के पास से 15,16,000/- रुपये जाली भारतीय करेंसी नोट 01 आल्टो कार यूपी 15 एएस 8201 – घटना में प्रयुक्त व 207 एमवी एक्ट में सीज जाली नोट छापने के उपकरण एक प्रिन्टर 04 स्केल एक सफेद टेप, 02 सार्पनर, एक परमानेन्ट मार्कर, 11 टेप. 07 पेपर कटर, दो पेचकस, 01 वायर कटर व 03 पेपर रिम बरामद किए गए। व पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया। कि हमारा एक संगठित गिरोह है। हमारे द्वारा जाली करेंसी नोट छापने का कार्य किया जाता है। छापे गये नोटों की विभिन्न स्थानों पर सप्लाई कर उन्हे बाजार में चलाकर लाभ किया जाता है। हमारे साथी अंकित द्वारा यूट्यूब के माध्यम से नकली नोट छापने का कार्य सीखा गया। उसने फिर हमें अपने साथ शामिल किया। व जाली नोट छापना सिखाया। हम लोग असली नोट के स्थान पर चार गुना नकली नोट देते हैं। हम ये नकली नोट अपने आप इसी प्रिन्ट से बनाते हैं। ये नोट हमनें किराये के मकान पल्लवपुरम मे इन्द्राप्रस्थ कलोनी मे बनाये थे। हमने कई बार अंकित के कहने पर बुढाना मे असली नोटों के बदले मे चार गुना नकली नोट दिये है। व अंकित ने ही हमसे कहा था। कि एक बहुत बड़ी डील हुई है। तो हम उसके कहने पर ही मेरठ के किराये के मकान मे नकली नोट छापे थे। जिनको आज हम बुढाना मे देने के लिए जा रहे थे। तभी हमे पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने जाली भारतीय करेंसी नोट छापना स्वीकार किया है। थाना फुगाना पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कारवाई की जा रही है। एम, डी, न्यूज़, मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *