पुलिया पर गड्े से स्कूली बच्चों और श्रद्धालुओं को खतरा। लखीमपुर खीरी के बेहजम ब्लॉक में मैगलगंज मार्ग से जुड़े पहाड़ संपर्क मार्ग की स्थेति खराब हो चुकी है। ग्राम पंचायत अच्छानिया के मजरा चांदापुर के पास पुलिया पर बना गड्ठा दुर्घटना का कारण बन सकता है। यह मार्ग स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के आवागमन के लिए प्रमुख रास्ता है। आसपास के गांव के लोग भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। श्रद्वालु ग्राम पंचायत टेड़वा स्थित बालाजी मंदिर जाने के लिए भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग मंडी समिति के अधीन है। इस कारण इसका निर्मण कार्य अटका हुआ है। ग्रामीणों ने कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू् और अधिकारियों से कई बार शिकायत की है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। रमाकांत, श्याम किशोर, बाल गोविंद तिवारी, शिवम तिवारी, शुभम, राकेश वर्मा, सियाराम वर्मा, संजीव कुमार, पप्पू और जयदेवी सहित स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है। उन्होंने इस समस्या का जल्द समाधान करने की गुहार लगाई है।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।