हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सतौथा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, अज्ञात वाहन चालक की तलाश के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गौटिया गांव निवासी मोतीलाल गुरुवार को ट्रैक्टर ट्राली में गेहूं भरकर हरपालपुर बाजार में बेचने जा रहा था। तभी सतौथा मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर पर बैठा उसका पुत्र पुष्पेंद्र (28) उछलकर सड़क पर जा गिरा। इससे वो दूसरे अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी रिंकी देवी और दो पुत्र अमन (6) और कुश (3) है। दुर्घटना के बाद उसकी मां नन्हीं देवी और पत्नी रिंकी का रो रोकर बुरा हाल था। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चाचा बलवीर सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

रिपोर्ट:पुनीत शुक्ला

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *