स्योहारा: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन पूर्व विधायक नईमुल हसन के निवास पर धूमधाम से मनाया गयास्योहारा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और जोश के साथ मनाया गया।इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री नईमुल हसन के आवास पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता एवं समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, जिसके बाद उपस्थित लोगों ने श्री अखिलेश यादव जी के दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और सफल राजनीतिक भविष्य की कामना की।इस शुभ अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल यादव, महफूज सागर, मोहम्मद दिलशाद ,मोहम्मद जावेद ,मुस्तकीम अहमद मेम्बर, मुस्तकीम अहमद अंसारी ,मोहम्मद शब्बू ,दानिश वारसी ,मोहम्मद महफूज ,मोहम्मद महबूब ,मोहम्मद साजिद ,मोहम्मद अली ,मोहम्मद सलीम समेत कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रही। सभी ने अपने संबोधन में अखिलेश यादव जी के कुशल नेतृत्व और समाजवादी विचारधारा की सराहना की।कार्यक्रम का माहौल पूरे समय उत्साहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बना रहा।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।