मितौली में यूरिया खाद के लिए लगीं लम्बी कतारः पुलिस बुलाकर किया गया वितरण, यूरिया कुछ घंटों में खत्म।लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश।मितौली खीरी। लखीमपुर के मितौली में मंगलवार को किसान सेवा समिति पर यूरिया वितरण के दौरान अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब 10 बजे गोदाम खुलते ही यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ जमा हो गई।भीड़ के कारण वितरण व्यवस्था अस्त- व्यस्त हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने मोर्चा संभाला और किसानों को लाइन में खड़ा कर व्यवस्थित तरीके से यूरिया खाद का वितरण शुरू करवाया।समिति की सचिव अर्चना सिंह ने बताया कि 26 जून को 600 बोरी यूरिया खाद आई थी। जो आज वितरण के साथ खत्म हो गई। उन्होंने आश्वासन दिया कि शाम तक 600 बोरी यूरिया खाद की नई खेप पहुंच जाएगी। सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में यूरिया खाद की कोई कमी नहीं है। और किसानों को नियमित रूप से खाद की आपूर्ति की जा रही है। रिपोर्टर योगेश कुमार गौतमएम डी न्यूज़ब्लाक मितौली जिला लखीमपुर खीरी8756799044

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *