सिधौना। क्षेत्र के बभनौली गांव स्थित बिछुड़न नाथ महादेव धाम जाने वाली सड़क पर गंदे जलभराव की समस्या बनी हुई है। जिससे इस धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को नाबदान के गंदे पानी से गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। आगामी 10 दिन बाद सावन का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। जहां बिछुड़न नाथ महादेव धाम में सावन माह भर प्रतिदिन हजारों की संख्या में शिवभक्त श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आते हैं। बड़ी संख्या में महिलाओं सहित गैर जनपद से आये कांवरिए भी जलाभिषेक करते हैं। धाम से पूर्व ही बभनौली गांव में इस दुर्व्यवस्था पर शिवभक्तों सहित स्थानीय श्रद्धालुजनों में रोष व्याप्त है। बभनौली गांव में सड़क पर पिछले काफी दिनों से गंदे नाली का पानी भरा हुआ है।

बिछुड़न नाथ महादेव धाम जाने वाले सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में सावन माह में शिव धाम में पूजा अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं को सड़क किनारे बसे घरों के शौचालयों और नाबदान के गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ेगा। सावन माह में इस बिछुड़नाथ धाम पर पूर्वांचल भर से लोग कांवर लेकर जल चढ़ाने आते है। कांवरियों का दल मार्कण्डेय धाम कैथी से गंगाजल लेकर इसी रास्ते से बिछुड़नाथ को जल अर्पण कर जौनपुर और आजमगढ़ के शिवालयों की ओर जाते हैं। सावन माह शिवभक्त कांवरियों के लिए शुद्धता व पवित्रता का बहुत महत्व रखता है। ऐसे में शिवधाम जाने वाला ये मार्ग गंदे पानी और मलमूत्र से भरा हुआ है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मांग किया कि इस महत्वपूर्ण समस्या पर ध्यान देकर निस्तारण कराया जाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।