रिपोर्ट: विशाल सिंह सैदपुर

खानपुर। क्षेत्र के कूढ़ालंबी गांव में सोमवार को 11 साल पुराने क्रिकेट खेलने के विवाद में भाजपा बूथ अध्यक्ष व उनके भतीजे को ताबड़तोड़ गोलियां मारने की घटना के बाद मंगलवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष पीड़ितों के घर पहुंचे और उनसे घटना की जानकारी ली। सोमवार को गांव में सैलून से बाल कटवाकर निकल रहे भाजपा के बूथ अध्यक्ष त्रिवेणी सिंह व उनके भतीजे राजन सिंह को गांव निवासी युवक ने ताबड़तोड़ गोलियां मारी थी।

संयोग अच्छा था कि राजन को लगी तीनों गोलियां उसके कंधे व पीठ पर और त्रिवेणी सिंह को हाथ पर गोली लगी। जिससे उनकी जान बच गई। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। राजन का इलाज वाराणसी में चल रहा है। वहीं इस घटना की जानकारी होने पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय मंगलवार को त्रिवेणी सिंह के घर पहुंचे और परिजनों से घटना का विवरण लिया और अधिकारियों को वहीं से फोन किया। परिजनों से कहा कि पार्टी उनके साथ खड़ी है। बदमाशों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। वहां से वो घटनास्थल पर पहुंचे और उसका भी जायजा लिया। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, भानुप्रताप सिंह, शोभनाथ यादव, संजीव पांडेय, अचल सिंह, श्यामकुंवर मौर्या, रघुवंश सिंह, लालबहादुर यादव, मिथिलेश दीक्षित, बेचू बिंद, राधा विनोद तिवारी, तेजबहादुर सिंह, संतोष भारद्वाज आदि रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।