रिपोर्ट- विशाल सिंह सैदपुर

बच्चों को सुबह आठ बजे स्कूल में प्रवेश करने पर टीका लगा व गुलदस्ता देकर स्वागत कर उत्साह बढ़ाया गया।
बता दे की ब्लॉक क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पर शिक्षक इसरार अहमद सिद्धकी द्वारा पहले दिन स्कूल पहुंचे नवप्रवेशित बच्चों का तिलक लगाते हुए उन्हें बुके दे स्वागत किया गया। वही चकताज स्थित प्राथमिक विद्यालय पर प्रिंसिपल रमाकांत यादव व शिक्षक गौरव बरनवाल द्वारा बच्चों का तिलक कर स्वागत किया गया। इसी क्रम मे नगर स्थित कंपोजिट विद्यालय सैदपुर प्रथम मे प्रधानाध्यापिका इंदुमति पाठक द्वारा बच्चों का तिलक व आरती उतार कक्षा में प्रवेश कराया गया।

वही उच्च प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर के शिक्षकों द्वारा सुबह 7:30 बजे स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत रैली निकालीं गयी। इस दौरान शिक्षक स्कूली बच्चों के साथ हाथो मे तिरंगा झंडा ले गावों मे घर- घर स्कूल चलो अभियान के तहत घूमे। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वह अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजे। सरकारी स्कूल अब बदल चुके है। बच्चों को कंप्यूटर लैब के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
सरकारी स्कूल अब पहले से बेहतर हुए हैं। बच्चों के लिए खेलकूद के मैदान के साथ कई गतिविधियां हैं। इन सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए विभाग प्रयासरत है। वही कई स्कूलों मे शिक्षकों द्वारा बच्चों से वचन लिया गया कि वह प्रतिदिन स्कूल आएंगे। इस दौरान स्कूल में शौचालय, पेयजल की व्यवस्था साफ रही। इस दौरान स०अ० नीतू, स०अ० शमा परवीन, मिथिलेश सिंह,माधुरी सिंह,
रत्नेश कुमार जायसवाल,नीता इत्यादि शिक्षक मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।