मिशन अभियान के धज्जिया उड़ती मिलि। जिसके बाद नगर मे सफाई व्यवस्था इत्यादि क़ो ले उन्होंने नगर पंचायत व संबंधित अधिकारीयों क़ो फटकार लगाइ और जल्द से जल्द इसे सहि करने का निर्देश दिया।
बता दे की जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मंगलवार शाम स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत साप्ताहिक निरीक्षण पर निकले तहसीलदार हिमांशु सिंह और नायब तहसीलदार अजय वर्मा सबसे पहले नगर के वार्ड न 6 दीनदयाल नगर में पहुंचे जहां उन्होंने गंगा में गिरते सिवर को देखा। जो की कूड़ा कचरा से पटा था वही नाले के ऊपर से गुजरने वाली रोड जर्जर हो चुकी थी। जिसके बाद उन्होंने मौजूद लिपिक क़ो जल्द से जल्द गंगा मे गिर रहे सिवर मे पड़े कूड़ो की सफाई व उसके रोकथाम के लिए जाली लगाने का निर्देश दिया। साथ ही उक्त सड़क की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। इसके बाद वो वार्ड 9 राजीव नगर व वार्ड 15 सुभाष नगर का निरिक्षण किए। जहाँ उन्होंने नगर पंचायत की उदासीनता के चलते यहां कुछ जगहों पर गंदगी का अंबार व सफाई व्यवस्था ना के बराबर पाई। जिसके बाद उन्होंने नगर पंचायत के सक्षम अधिकारी को फोन कर फटकार लगाई और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजा। इसके बाद वो वार्ड 8 राजेंद्र नगर स्थित रानी चौक पहुचे। जहाँ उन्होंने रोड पर बिजली का खम्बा लटका पाया। जिसपर मौके पर ही जेई क़ो फोन लगा जल्द से जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इस बाबत तहसीलदार हिमांशु सिंह ने बताया कि नगर में सफाई व्यवस्था के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति मिली है। बताया की नगर मे छिड़काव का निर्देश दिया गया है, साथ ही अन्य कमियों को दूर करने के लिए नगर पंचायत के सक्षम अधिकारी को निर्देशित किया गया है। बताया की इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजि जाएगी। इस दौरान लेखपाल सूरज त्रिपाठी, सभासद सुनील यादव, नगर पंचायत लिपिक सुरेंद्र सोनकर मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।