गोला व बांकेगंज बिजली विभाग की लापरवाही के चलते किसान नेता धरना पर बैठे । बहुआयामी समाचार/ मोहम्मद अशफाक गोला गोकरणनाथ खीरी।भारतीय किसान यूनियन के नेता अमनदीप संधू के नेतृत्व में ग्रामीण बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।बांकेगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े फीडरों में लगातार समस्याएं आ रही हैं। रोस्टर के नाम पर अघोषित कटौती की जा रही है। 33 केवी लाइन भी बार-बार खराब हो रही है। वर्कशॉप होने के बावजूद जर्जर लाइन की मरम्मत नहीं की गई।संसारपुर के नौआखेड़ा गांव में 27 जून को दो ट्रांसफार्मर जल गए। ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र बांकेगंज की मदद से ट्रांसफार्मर बदलवाए। रातभर गर्म करने के बाद भी ट्रांसफार्मर चालू नहीं हुए। तब से गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद है। जेई और लाइनमैन को कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।किसान नेता अमनदीप संधू ने चेतावनी दी है कि अगर बिजली आपूर्ति तुरंत बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण धरने पर बैठे रहेंगे। उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी विद्यत विभाग. उपकेंद्र बांकेगंज और प्रशासन की होगी। धरने पर बैठे किसान नेता अमनदीप सिंह संधू ,जितेंद्र पटेल,वीरेंद्र कुमार,राजीव कुमार, सती राम,रामनिवास,अजीत कुमार,अरुण कुमार,राम शंकर,देपिड बर्मा,सहितआदि किसान मौजूद रहे।

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *