महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों की सुरक्षा को लेकर थानाध्यक्ष प्रवेज कुमार की योजना तैयार l*थानाध्यक्ष प्रवेज कुमार ने चार्ज लेते ही क्षेत्र वासियों को दिए सुरक्षा का संदेश*।अफजलगढ़ संवाददाता शाहवेज अहमद। कोतवाली देहात। महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों को अपने कोतवाली देहात थाना क्षेत्र से सुरक्षित आवागमन कराने के लिए थानाध्यक्ष प्रवेज कुमार बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने अधिनियस्तों की बेठक कर कई अहम फैसले लेते हुए कावड़ियों के मार्ग का जायजा भी लिया है। उनका कहना है कि कावड़ियों को किसी भी तरह की कोई समस्या ना आए, इसके लिए उन्होंने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही साथ हर समुदाय के प्रतिएक त्यौहार को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए कोतवाली देहात पुलिस अब बेहद गंभीर नजर आ रही है, जो प्रशंसनीय है।थानाध्यक्ष प्रवेज कुमार अपनी ड्यूटी के प्रति बेहद गंभीर हैं। अपने वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में काम करने वाले थानाध्यक्ष प्रवेज कुमार महाशिवरात्रि पर उनके थाना क्षेत्र से गुजरने वाले शिवभक्तों के आवागमन के रास्ते का जायजा लिया और नगर के कई जिम्मेदार नागरिकों के संपर्क में आते हुए उनसे सुझाव भी लिए हैं।उनका कहना है कि शिवभक्तों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत न आए।इसके लिए उन्होंने चार्ज लेते ही तैयारी अभी से ही शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष प्रवेज कुमार कह रहे हैं कि उनके थाना क्षेत्र से कांवड़ियों के सुरक्षित आवागमन की कमान वो खुद संभालें ।*कोतवाली देहात वासियों का प्रवेज कुमार पर अटूट भरोसा*आपको यहां यह भी बताते चले कि महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़ियों को अपने थाना क्षेत्र से सुरक्षित निकलवाने की बनाई गई योजना को लेकर थानाध्यक्ष प्रवेज कुमार के इस सराहनीय कदम की नगर भर में चर्चा हो रही है। नगर वासियों का कहना है कि थानाध्यक्ष प्रवेज कुमार न केवल अपनी ड्यूटी के प्रति बेहद गंभीर है बल्कि नगर क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना घटे इसके लिए भी वह पहले ही तैयारी कर कोतवाली देहात वासियों को आश्वस्त कर रहे है।*त्योहार के आने से पहले ही बन जाती है योजना। प्रवेज कुमार*थानाध्यक्ष प्रवेज कुमार जिस थाने में भी रहे हैं,या चौकी में उनका एक लक्ष्य यह भी रहा है कि, त्यौहारों को शांतिपूर्ण सम्पन्न करने के लिए वह क्षेत्रवासियों का स्हयोग व सुझाव लेकर अपनी तैयारी पहले से ही पूर्ण कर लेते है।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।