*जनपद बाराबंकी*ब्यूरो विपिन कुमार की रिपोर्ट*पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित लखनऊ जोन की अन्तर्जनपदीय वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी, कम्प्यूटर व वीडियोग्राफी, एण्टी सेवोटाज चेक एवं डॉग स्क्वायड प्रतियोगिता का किया गया शुभारम्भ-* रिजर्व पुलिस लाइन्स बाराबंकी में आयोजित तीन दिवसीय लखनऊ जोन की 68 वीं अन्तर्जनपदीय वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी, कम्प्यूटर व वीडियोग्राफी, एण्टी सेवोटाज चेक एवं डॉग स्क्वायड प्रतियोगिता-2025 का पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा शुभारम्भ किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री रितेश कुमार सिंह व प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




