करने व उनकी नस काटकर घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास करने वाले हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू व गमछा सहित नशे की दवा को बरामद किया, जिसे खाने में मिलाकर उन्हें दिया गया था। हैरानी की बात ये है कि पकड़ा गया आरोपी भी मृतक की तरह उसके पैतृक क्षेत्र खानपुर का निवासी है और वर्तमान में मृतक के ही बगल में अपनी मां के साथ किराए पर रहता था।


भुजहुआं निवासी राजेश सिंह अयोध्या के चूड़ामणि चौराहे पर अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे और निजी कंपनी में काम करते थे। इस बीच उनकी पत्नी मायके चली गई थीं। उसी समय झगड़े का फायदा उठाकर धर्मवीर सिंह ने उनके कमरे में जाकर उन्हें खाने में नशीली दवा मिलाकर दी। जब वो शीथिल हो गए तो उनका गला घोंटकर हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उनकी नस काट दी। इस मामले में मृतक की पत्नी सोनी सिंह ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी धर्मवीर सिंह पुत्र राजेश्वर सिंह निवासी नसीरूद्दीनपुर, खानपुर को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से हत्या में प्रयुक्त गमछा, नशे की दवा का आधा खाली पत्ता व नस काटने में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया और आरोपी को जेल भेज दिया। बताया कि मृतक का आरोपी की मां रंभा सिंह से मार्केटिंग कंपनी के रूपए के लेनदेन को लेकर विवाद था। बताया कि मां ने 2024 में 3 लाख रूपए राजेश सिंह को दिए थे लेकिन अब रूपया वापस नहीं कर रहा था। इसीलिए घटना के अंजाम दिया। पूछताछ में उसने बताया कि वो पहले मृतक के साथ ही काम करता था। लेकिन बाद में उसने मुझे काम से हटा दिया और विशाल नाम के लड़के को रख लिया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।