बाराबंकी ब्यूरो विपिन कुमार की रिपोर्ट *जिलाधिकारी की चित्रकार रवि धीमान ने बनाई धागे से तस्वीर* हरख क्षेत्र के ग्राम नानमऊ निवासी रवि धीमान ने धागे के माध्यम से जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी का एक अलौकिक चित्र तैयार किया है। जिसे देखकर जिलाधिकारी ने चित्रकार रवि की सराहना की। रवि धीमान का कहना है कि वो यह चित्र दस दिन की कड़ी मेहनत करके तैयार कर पाए हैं ।एक एक धागे को फंसा फंसा कर यह चित्र तैयार किया गया है । इससे पहले भी रवि धीमान इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में एक बड़ी रंगोली बनाकर अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। तथा मुख्यमंत्री जी के द्वारा भी सम्मानित हो चुके हैं। इस अवसर पर असद साजिद, विकास धीमान, उत्तम यादव, अभिषेक सोनी, त्रिकेश शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।