बाराबंकीब्यूरो विपिन कुमार की रिपोर्ट *विद्यालय में स्कूली वाहनों का औचक निरीक्षण करने पहुचा प्रवर्तन दल* *अनफिट मिले 2 वाहन समेत 1 प्राइवेट वाहन सीज* बाराबंकी। बच्चो की सुरक्षा को लेेकर परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहनो के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष संघन चेकिंग अभियान के अन्तर्गत आज बृहस्पतिवार को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन अंकिता शुक्ला, यात्री/मालकर अधिकारी रविचन्द्र त्यागी, सम्भागीय निरीक्षक प्राविधिक बलवन्त सिंह यादव एंव यातायात प्रभारी रामयतन यादव की संयुक्त टीम ने असैनी मोड़ स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल मे पहंुच वाहनो का जांच की। जांच में बिना फिटनेस, दस्तावेजों की जांच समेत क्षमता से ज्यादा बच्चे बैठाने मिलने पर वाहनो को थानो मे निरुद्ध किया गया। एआरटीओ श्रीमती शुक्ला एंव सम्भागीय निरीक्षक प्राविधिक श्री यादव ने एलपीएस परिसर मे खड़ी स्कूली वाहनो की जांच करते हुये अनफिट मिले 2 वाहन समेत 1 अनाधिकृत रुप से संचालित प्राइवेट वाहन को थाना मोहम्मदपुर चैकी मे निरुद्ध किया। तथा 1 बस मे क्षमता से अधिक बच्चे मिलने पर विद्यालय प्रबन्धन को सख्त चेतावनी देते हुये बच्चो को दूसरे वाहन से रवाना करवाया।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।