हरदोई…….हरियावां। थाना क्षेत्र के अरुआ गांव में गुरुवार को मायके में तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अरुआ गांव निवासी नीलम (25) की शादी पांच वर्ष पूर्व शाहाबाद के रेभा गांव निवासी झगड़े के साथ हुई थी। वह 15 दिनों से मायके में थी। गुरुवार की सुुबह उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे।इस दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता जागेश्वर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतका के पिता ने बताया कि 15 दिन पूर्व बेटी ने बेटे को जन्म दिया था।एक सप्ताह पूर्व उसके बेटे की मौत हो गई थी। इसके बाद से बेटी की तबीयत बिगड़ गई थी। इस पर दामाद उसे मायके छोड़ गया था। प्रभारी एसओ अविनाश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट:पुनीत शुक्ला

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *