बदायूँ। ईएवीएम एवं वीवीपैट कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित हैं। मुख्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी दीपा रंजन ने राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में गुरुवार को ताला खोलकर पुनः सील किया गया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में कोई कोताही न बरती जाए, सीसी कैमरा निरंतर संचालित रहे, अग्निशमन यंत्रों की जांच करा लें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार वैश्य एवं नगर मजिस्ट्रेट अमित कुमार भी मौजूद रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *