अनिल कुमार

यूपी में लखीम पुर के निघासन थानांतर्गत हरसिंह पुर पंचायत के रघुवर नगरगांव की बालक हत्याकांड के बाद जिला अध्यक्ष सुनील सिंह व निघासन विधायक शशांक वर्मा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। शोक और आक्रोश के बीच विधायक ने कहा “कानून का राज सर्वोपरि है, और बालक हत्या कांड से कोई समझौता नहीं होगा।

गौरतलव है कि दिनांक 03.07.2025 की शाम को थाना निघासन क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रघुवरनगर मजरा हरसिंहपुर के निवासी जमुना के नाबालिग पुत्र पप्पू उम्र करीब 10 वर्ष की हत्या कर बबूल के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर लटका दिया था।

परिवार ने की आरोपी पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग और झंडी पुलिस को कैश न देकर अपर पुलिस अधीक्षक महक शर्मा के नेतृत्व मे किया जाए

स्थानीय महिलाओं और पीड़ित परिवार ने अवैध कब्जा पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है। इस पर विधायक ने कहा कि प्रशासन सर्वे कर नियमानुसार कार्रवाई करेगा। उन्होंने चेतावनी दी, “कानून के दायरे में रहते हुए अवैध निर्माण और अपराधियों को पनाह देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।”

पीड़ित परिवार को सहायता का वादा किया, समाज से शांति बनाने की अपील

तहसील निघासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को तत्काल हर संभव सरकारी सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने कहा, अपराध का कोई धर्म या जाति नहीं होती। अपराधी सिर्फ अपराधी होता है, और कानून अपना काम करेगा। पीड़ित को न्याय दिलाना सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार संवेदनशील भी है और सख्त भी। कानून से ऊपर कोई नहीं। विधायक शंशाक वर्मा, जिला अध्यक्ष सुनील सिंह,विनोद लोधी , ग्राम प्रधान रमेश कुमार,विनीत गुप्ता,रोजगार सेवक अनिल कुमार, कोटेदार मनोज कुमार , राम खेलावन व मौके पर पहुंचे।

निघासन लखीमपुर खीरी से अनिल कुमार की खास रिपोर्ट

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।