आज दिनांक 06.07.2025 दिन रविवार को 11:00 बजे नारायण वाटिका, गोरखपुर रोड पर बैठक आहुत किया गया है, जिसमें विशेष रूप से साहू सामाजिक संगठन के समस्त पदाधिकारी/सदस्यगण की उपस्थिति रही lबैठक में चर्चा हुई कि संगठन के उद्देश्य मुख्य रूप से समाज को एक साथ लाने और एक सामान्य लक्ष्य या लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक संरचना प्रदान करने का कार्य चलता रहेगा।

लक्ष्यों को प्राप्त करने, संसाधनों का प्रभावी ढंग से उपयोग करने, और सदस्यों के बीच सहयोग और समन्वय को बढ़ावा देने पर विचार हुआ। संगठन को आगामी समयों में सदस्यता बढ़ाने, विशिष्ट लक्ष्य हो, धन, जनशक्ति, सामग्री को प्रभावी ढंग से उपयोग करने के साथ साथ आगामी 03 वर्ष संगठन का कार्यकारिणी पूर्ण होने पर नए लोगों को पदाधिकारी बनाने पर विचार बना।

उक्त के साथ साथ बैठक में गांधी जयंती कार्यक्रम एवं अन्य समाज के जनहित पर स्वास्थ्य, शिक्षा, उत्पीड़न आदि विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय राज गुप्ता, महामंत्री रामसरन गुप्ता, संरक्षक रामदास गुप्ता, ब्रह्मानंद गुप्ता, निचलौल ब्लॉक अध्यक्ष बैजनाथ गुप्ता, शम्भु नाथ गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुन्ना गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष फरेंदा विनोद गुप्ता, फरेंदा ब्लॉक अध्यक्ष नीरज उर्फ बबलू गुप्ता, कृष्ण साहू, रामानुज गुप्ता, शेषमणि गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, सिसवा ब्लॉक अध्यक्ष खुशहाल गुप्ता, जिला मंत्री डॉ अरविंद गुप्ता, परतावल ब्लॉक अध्यक्ष महाजन गुप्ता, घुघली अनिरुद्ध गुप्ता, मीडिया प्रभारी उमेश गुप्ता, आई टी सेल गोविन्द गुप्ता, राजेश साहू, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।