मोहम्मदी खीरी।रेहरिया पुलिस चौकी क्षेत्र में आज दिन रविवार को गमगीन माहौल के बीच मोहर्रम का जुलूस निकाला गया।ताजियादरों ने बड़ी अकीदत के साथ निर्धारित मार्गो से होकर कर्बला पहुंचे जहां पर सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।इस्लाम और इंसानियत को बचाने की खातिर शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में रविवार को दसवीं मोहर्रम पर छेडी़पुर,पोखनापुर,मूडा़गलिब,बंजरिया आदि गांवों के ताजियादारों ने जुलूस निकालकर पुरवा ताजिया ऊंचाई लगभग 12 फीट छेडी़पुर ताजिया ऊंचाई लगभग 9 फीट मूडागालिब ताजिया ऊंचाई लगभग 12 फीट पोखनापुर ताजिया ऊंचाई लगभग 8 फीट वहीं पर सभी ताजियों का मिलन हुआ।

और सुरक्षा की दृष्टि में रेहरिया पुलिस चौकी इंचार्ज हिमांशु आनंद सिंह,कांस्टेबल संदीप कुमार,कांस्टेबल अभिषेक कुमार,कांस्टेबल शशि कुमार मय पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।वहीं इस मौके पर ताजिया कमेटी सदस्य शौकत गाजी,अतीक मोहम्मद,कमलेश सोनकर,हसन रजा,रहीस,उस्मान,लंबू बिहारी, इकरार आदि मौके पर मौजूद रहें।

मोहम्मदी तहसील प्रभारी संवाददाता पंकज कुमार की रिपोर्ट

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *