बाराबंकी जिले के विभिन्न स्थानों पर मोहर्रम की दसवीं तारीख को मुस्लिम समुदाय द्वारा विशेष रूप से मनाया जाने वाला त्योहार है।यह कर्बला की लड़ाई में हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में ताजिया बनाया जाता है।

ताजिया शोक और श्रद्धांजलि का प्रतीक है और इसका जुलूस इमाम हुसैन के साहस और बलिदान को दर्शाता है। हमारे थाना रिपोर्टर रामनगर रामानंद के अनुसार थाना क्षेत्र में शांति पूर्वक ताजियों का जुलूस निकाला गया।तहसील रिपोर्टर रवि चौहान के अनुसार सूरतगंज ब्लॉक के विभिन्न अंचलों में शांति पूर्वक मोहर्रम का त्यौहार मनाया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *