रिपोर्ट-दिनेश राजपूत
बघौली हरदोई मंडल मम्भना खेड़ा में जनसंघ संस्थापक श्याम प्रसाद मुखर्जी की 125 में जयंती पर मुख्य अतिथि सांडी विधायक प्रभास कुमार का स्वागत किया गया।
विधायक ने ग्राम सहु तेरा में 101 पेड़ लगाकर वृक्षारोपण का संदेश दिया।और मौजूद लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का संकल्प दिलाया उसके बाद गोष्ठी का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक प्रभाष कुमार मंडल प्रवासी मम्भना खेड़ा पूर्व मंडल अध्यक्ष अहिरोरी सुनील बाजपेई मंडल अध्यक्ष शिवाजी चंदेल सरवन पांडे विधायक प्रतिनिधि गौरव ठाकुर व्यापार मंडल अध्यक्ष बघौली सोमेंद्र गुप्ता रजनीश वर्मा उपाध्यक्ष राज बहादुर देवेंद्र सिंह आशुतोष सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता सैकड़ो क्षेत्र लोग मौजूद रहे।

