बदायूं, मोहर्रम के जुलूस के दौरान तेज आवाज में ढोल बजाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए।दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले।जिसमें दो लोग घायल हो गए।पुलिस ने मौके पर पहुंच कर।दोनों पक्षों को शान्त कराया।और घायलों को अस्पताल भेजा।

मामला बिसौली बदायूं का है। यहां रविवार शाम को मोहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था।जुलूस में तेज आवाज में ढोल बजाया जा रहा था।बताया जा रहा है कि जुलूस जब हसीन मस्जिद के सामने पहुंचा तो वहां रहने वाले अजमल खान ने तेज आवाज में ढोल बजाने को मना किया।इस पर उनकी जुलूस में शामिल युवकों से कहा सुनी हो गई ।देखत देखते दोनों तरफ से लोग एकत्रित हो गए। और मारपीट होने लगी दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले।जिसमें एक पक्ष के अजमल खान और दूसरे पक्ष के अकील घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग किया।घायलों को अस्पताल भेजा गया।दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए।दोनों पक्षों को पुलिस ने बैठा कर आपस में समझौता करा दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।