हाथरस, सादाबाद।
जनपद की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था “आदर्श महिला एवं बाल कल्याण संस्था” ने सावन माह की पवित्रता को बनाए रखने के लिए सादाबाद तहसील में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) संजय चौधरी को एक ज्ञापन सौंपा।

यह ज्ञापन संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा के नेतृत्व में सोमवार को सौंपा गया, जिसमें मांग की गई कि सावन माह के दौरान कस्बे में स्थित शिव मंदिरों व कांवड़ यात्रा मार्गों पर पड़ने वाली मांस एवं मदिरा की दुकानों को अस्थायी रूप से बंद कराया जाए ताकि धार्मिक भावनाएं आहत न हों और यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।

ज्ञापन की मुख्य मांगें इस प्रकार थीं:

कांवड़ यात्रा के सकुशल आयोजन हेतु मंदिरों की सफाई, बिजली, जल आदि की समुचित व्यवस्था

जर्जर विद्युत पोलों की मरम्मत एवं ट्रांसफॉर्मरों को सुरक्षा कवच से ढकने की मांग

कांवड़ मार्गों पर पर्याप्त एंबुलेंस व स्वास्थ्य सेवाएं, प्रमुख सीएचसी को अलर्ट पर रखने की अपील

बड़े शिवालयों में बैरिकेडिंग व पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग

एसडीएम संजय चौधरी ने ज्ञापन लेने के बाद भरोसा दिलाया कि हिंदू समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए हर संभव उचित कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा, संस्थापक मनीष कौशिक, राष्ट्रीय उप सचिव धीरज दुबे, प्रदेश महामंत्री राजकुमार सनातनी, प्रदेश अध्यक्ष नेहा गुप्ता, राखी देवी, पूनम देवी, ऊषा देवी, श्यामू देवी, कोमल, पूनम वर्मा, दिनेश बघेल, जानू चौधरी, अनिल चौधरी समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।