आज राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव मोहम्मद उस्मान बबलू ने ग्राम पंचायत लालपुर तहसील टांडा में पहुंचकर चौधरी चरण सिंह चौधरी अजीत सिंह और चौधरी जयंत सिंह जी की नीतियों को बता कर राष्ट्रीय लोक दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में अल्पसंख्यक समाज को ज्यादा से ज्यादा सदस्यता ग्रहण कराई प्रदेश महासचिव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल माननीय चौधरी जयंत सिंह जी के निर्देश पर 6 महीने चलने वाले सदस्यता अभियान को लेकर जनपद रामपुर का राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष दिल नवाज खान प्रदेश महासचिव संगठन प्रदेश प्रवक्ता आतिर रिजवी जी के निर्देश पर गांव-गांव जाकर राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ को मजबूत किया जा रहा है आने वाले दिनों में जनपद रामपुर में राष्ट्रीय लोकदल इतना मजबूत हो जाएगा कोई पार्टी राष्ट्रीय लोकदल का मुकाबला नहीं करेगी।

आगामी पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भी राष्ट्रीय लोक दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कमर कस रहा है अगर हम मजबूत होंगे तो राष्ट्रीय नेता जनपद रामपुर में हमें विधानसभा की सीट देंगे सीट को मजबूती के साथ लड़ा जाएगा और जनपद रामपुर से राष्ट्रीय लोक दल को एक सीट देने का कार्य राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ करेगा प्रदेश महासचिव ने कहा कि मैं पूर्व जिला अध्यक्ष भी रहा हूं पार्टी को मैंने अपना पूरा टाइम दिया है और आगे भी तन मन धन से पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा सदस्यता ग्रहण करने वालों में हाफिज अरशद अली हाफिज फैजान मोहम्मद अली जमाल अहमद अमल तुर्की मौसम दादा शकील सैफी मंजू खान शबाब खान महफूज खान आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *