हरदोई……बाइक से दो बेटों को साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहे पिता की काले पुरवा के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से मौत हो गई। दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में चल रहा है।पिहानी थाना के कुंमरपुर बसीट निवासी रामदीन गुरुवार रात बेटे प्रियम व छोटू के साथ बाइक से रजुआ पुर गांव में शादी में शामिल होने जा रहा था। इसी बीच रास्ते में काले पुरवा के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रामदीन व उसके दो बेटे जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर ने रामदीन को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों बच्चों को भर्ती कर लिया।
रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *