
जिला अध्यक्ष देवेश्वर दयाल सक्सेना बदायूं में कायस्थ समाज ने मनाया ‘दिव्य ज्योति’ कार्यक्रम, लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
बदायूं ,अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (ANUP) के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार श्रीवास्तव ‘बाबा’ के निर्देशानुसार दिव्य ज्योति अभियान के तहत जनपद बदायूं के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।2 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री कायस्थ रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर सैदपुर, वजीरगंज, बिसौली, बगरैन एवं बदायूं नगर में कायस्थ समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों और मोहल्लों में दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में सभी ने शास्त्री जी के चित्र पर फूल-माला अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया

और परिवार के साथ फोटो लेकर सोशल मीडिया पर ABKM के साथ पोस्ट किया। उपस्थित लोगों ने शास्त्री जी के “जय जवान, जय किसान” के नारे को दोहराते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बदायूं सहित महासभा के सभी पदाधिकारियों ने कहा कि दिव्य ज्योति अभियान का उद्देश्य महापुरुषों की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी सादगी और ईमानदारी के प्रतीक थे और पूरा कायस्थ समाज उन पर गर्व करता है।कार्यक्रम में सैदपुर, वजीरगंज, बिसौली, बगरैन से अरुण शेखर कुलदीप सक्सेना मिथुन सक्सेना मनी सक्सेना राजेश सक्सेना तेजेश्वर दयाल सक्सेना नंदी सक्सेना अखिलेश श्रीवास्तव विक्रांत सक्सेना नीरज सक्सेना आदि बड़ी संख्या में कायस्थ बंधु उपस्थित रहे।
