रिपोर्ट-प्रदीप पाण्डेय
बदायूं
बदायूं, बी, एन, एस,व 66,डी,आई, टी,एक्ट में वांछित अभियुक्त राम गोपाल पुत्र राम पाल निवासी पलिया पुख्ता थाना को थाना साइबर क्राइम प्रभारी विनोद कुमार बर्धन एवं साइबर टीम द्वारा बरेली रोड से मय घटना में प्रयुक्ति एक अदद मोबाइल वन प्लस के साथ गिरफ्तार किया है।अभियुक्त द्वारा स्वीकार किया गया है। कि वह करीब दिसंबर 2024 से अपने ही गांव के अंकित तोमर व सौरभ तोमर के संपर्क में आया ।जिन्होंने मुझे बताया कि अगर हम किसी व्यक्ति का फर्जी खाता खोल कर देते हैं।तो हमें 1500 सौ रुपए मिलते हैं।इस पर मैने भी रोहित के नाम से जो मेरे गांव का है।की आई डी व पेन कार्ड से एक फिनो बैंक में खाता खोलने के लिए मर्चेंट एकाउंट से ऑन लाइन से खाता खोला तथा अंकित तोमर व सौरभ तोमर के साथ मिलकर गांव के भोले भाले लोग जो ज्यादा नहीं जानते है। के गैस कनेक्शन व सब्सिडी व मकान आदि व पी एम योजना आदि के नाम पर आधार की छाया प्रति लेकर फिनो बैंक एकाउंट अपनी आई डी से खोल देता व ग्राहकों से अंगूठे का फिंगर प्रिंट पहले से उपलब्ध बताए गए फोन नंबर को एकाउंट में लगा देता व ओ टी पी लेकर एप्रूवल दे देता । तथा जो व्यक्ति मेरे पास गैस सिलेंडर व सब्सिडी मकान आदि व पी एम आवास के लिये आता उसका खाता खोल देता था ।मुझे मेरे पैसे नकद व खाते में सौरभ व अंकित व अन्य किसी माध्यम से मिल जाते थे।अभियुक्त राम गोपाल पुत्र राम पाल निवासी पलिया पुख्ता थाना उझानी जिला बदायूं द्वारा लगभग तीस एकाउंट खोले गए हैं।जिस पर विभिन्न राज्यों में जैसे दिल्ली,पंजाब,हरियाणा,आदि से नैशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायतें दर्ज हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम
विनोद कुमार बर्धन प्रभारी थाना साइबर क्राइम उप निरीक्षक हरेंद्र कुमार,व कांस्टेबिल संतोष कुमार गंगवार,राज चौधरी आदि।
