गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर,
खीरी लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा मधुर ने गोला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मझिगवां निवासी पूर्व प्रधान वीर सिंह वर्मा की पत्नी एवं हफीजपुर निवासी निर्मल सिंह की माता के निधन के उपरांत मंगलवार को उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त कर परिवारजनों को ढांढस बंधाया।ततपश्चात गोला के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाकर कई लोगों की समस्याएं सुनकर उनके निदान के लिए संबंधितों को दिशा निर्देश दिए।

जिसके बाद सांसद टीम समेत क्षेत्र के इब्राहिमपुर, रसूल पनाह, मलूकापुर पिपरिया धनी,कल्लू पुरवा, पिपरा खुर्द,बैवहा मुन्नू,पिपरिया आदि गांवों में पहुंचकर पीडीए की चौपाल लगाई। चौपाल में जनता से स्थापित संवाद में पीडीए के बारे में विस्तार से बताया। सपा की नीतियों का प्रचार प्रसार किया गया। संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया। बताया कि शोषितों, वंचितों, दलितों, पिछड़ों,अल्पसंख्यक समेत सर्व समाज का हित पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही सुरक्षित है। साथ में पूर्व विधायक विनय तिवारी,सत्यराम वर्मा लल्लन, अशोक वर्मा, विजय पाठक, जीशान खान, एराज खान, शोएब अंसारी, तारिक, नीरज, हरीश मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।