गोला गोकरणनाथ खीरी।विकासखंड बांकेगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत हजरतपुर के प्रधान एवं प्रधान संघ के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में पंचायत मित्र रनजीत सिंह,पंचायत सहायक जितेंद्र कनौजिया,वार्ड मेंबर दिलीप कुमार गौतम,जवबाद अली,सुभाष गौतम,मनोज कुमार गौतम,अरुण कुमार,मनरेगा जेई शैलेंद्र कुमार व श्रमिकों के साथ कस्बे के साथ छात्र-छात्राओं ने 3000/तीन हजार पौधे एक वृक्ष मां के नाम अभियान के तहत सार्वजनिक एवं स्कूलों में पौधरोपण किया। मां के नाम अभियान बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

प्रधान संघ के अध्यक्ष एवं प्रधान हरजिंदर सिंह ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण से बचने के लिए पौधरोपण जरूरी है। कहा कि पेड़ लगाने से ज्यादा महत्वपूर्ण उनका संरक्षण है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाएं और उसकी देखभाल करें।यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए एक पेड़ मां के नाम पहल के अंतर्गत चलाया गया,जिसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मातृत्व और प्रकृति के प्रति सम्मान प्रकट करना है। कार्यक्रम चौकी प्रभारी उमराव सिंह व कुकरा,गुलरिया चीनी मिल,बांकेगंज,संसारपुर, मैलानी,पहाड़नगर,जटपुरा आदि में बच्चों एवं बड़े बुजुर्गों को पेड़ों के महत्व,पर्यावरण संकट और हरियाली की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।