धर्मेन्द्र कसौधन(ब्यूरो):यूपी के जनपद महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के परसामीर पश्चिम सिवान में आज शनिवार सुबह आम के पेड़ से एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला।

सूचना आस पास के क्षेत्रों में आग की तरह फैल गयी मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी।और क्षेत्र में इसके चर्चे शुरू हो गए। जानकारी के मुताबिक उक्त युवक की पहचान ऋषि चौहान पुत्र रामरत्तन चौहान (25 वर्ष )ग्राम सभा नदुआ के रूप में हुई है।

आपको बताते दें कि ऋषि चौहान मोरवन में राजमिस्त्री का कार्य करता था। (मृतक) ने काला पतलून और लाल कमीज पहने हुए था। गले मे सफेद रस्सी का फंदा एवं गला कसने के कारण जीभ बाहर निकली मिली। मौके पर पहुँची सिंदुरिया थाना पुलिस शव को उतरवाकर उसे पंचनामा के लिए महराजगंज भेज दिया ।सिंदुरिया थाना प्रभारी रामकृष्ण यादव ने कहा कि पंचनामा रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा और उस आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *