थाना दातागंज पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को मय 155 ग्राम स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत कुल 30 लाख रु0) व एक नाजायज चाकू एवं कुल 22025/-रु0 सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।रिपोर्टरप्रदीप पाण्डेय बदायूं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजेन्द्र द्विवेदी के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री के0 के0 तिवारी के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक दातागंज के नेतृत्व अवैध मादक पदार्थों के निर्माण एवं क्रय/विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 16.07.2025 को थाना दातागंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त राधा कृष्ण उर्फ मटरू पुत्र महेन्द्रपाल निवासी ग्राम फिरोजपुर बझा थाना दातागंज जनपद बदायूँ को मय 155 ग्राम अवैध स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 30 लाख रुपये) एवं एक अदद नाजायज चाकू व कुल 22025/-रु0 सहित गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना दातागंज पर मु0अ0सं0 265/2025 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम 1.राधा कृष्ण उर्फ मटरू पुत्र महेन्द्रपाल 2.अनिल कुमार पुत्र महेन्द्रपाल 3.सुधीर पुत्र महेन्द्रपाल समस्त निवासीगण ग्राम फिरोजपुर बझा थाना दातागंज जनपद बदायूँ पंजीकृत कर अभियुक्त राधा कृष्ण उपरोक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम थाना दातागंज जनपद बदायूं।उ0नि0 श्री राकेश कुमार मय हमराही हे0का0 813 प्रमोद कुमार व का0 1149 प्रेमवीर थाना दातागंज जनपद बदायूं।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।