नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया को दिया जाएगा स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार जिला ब्यूरो चीफ इमरान क़ाज़ीमहोबा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण के नवे संस्करण हेतु 2024, 25 वर्ष के लिए समूचे उत्तर प्रदेश में कुलपहाड़ नगर पंचायत को चुना गया है, 17 जुलाई को विज्ञान भवन नई दिल्ली में नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया को स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार दिया जाएगा। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत प्रतिवर्ष नगर निगम ,नगर पालिका और नगर पंचायत को स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार दिया जाता है जिसमें स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग देने वाले एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों अधिकारियों और कर्मचारियों को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है सन 2024 , 25 के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण की नवे संस्करण हेतु पुरस्कारों की घोषणा की गई है इसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश की 2 नगर निगम, 6 नगर पालिका, एवं एक नगर पंचायत को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है नगर पंचायत कुलपहाड़ एकमात्र नगर पंचायत हे जिसे पुरस्कार मिला हे नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 17 जुलाई को विज्ञान भवन नई दिल्ली में यह पुरस्कार ग्रहण करेंगे।

