

रिपोर्टर–प्रदीप पाण्डेय
बदायूं /दातागंज- क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भईया ने मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर दातागंज क्षेत्र में और अत्यधिक विकास कार्यों से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। भाजपा आईटी विभाग के जिला सह संयोजक देवेश तोमर ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि अपने क्षेत्र के लिए लगातार प्रयासरत रहते है ।विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भईया ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगों में कटरा
सहादतगंज में बिजलीघर एवं जाम की समस्या से जनता को निजात दिलाने हेतु दातागंज नगर के निकट बाई पास निर्माण की मांग मुख्य रूप से रखी।
उन्होंने आगे बताया कि विकास कार्यों से कोसों दूर जनपद की सबसे पिछड़ी विधानसभा क्षेत्र में एचपीसीएल प्लांट, सौर ऊर्जा प्लांट, महिला पीएसी बटालियन, कृषि विज्ञान केन्द्र, रामगंगा नदी पुल, विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण, आईटीआई कालेज, राजकीय महाविद्यालय के अलावा पापड़ हमजापुर पर गंगा एक्सप्रेस-वे पर इंटरचेंज,धार्मिक स्थलों का सुंदरीकरण, क्षेत्र में अनेक सड़कों व पुलों का निर्माण आदि जैसे ऐतिहासिक विकास कार्यों की सौगातें विधायक राजीव कुमार सिंह ने अपने अथक प्रयासों से केन्द्र व राज्य सरकार से दिलाई हैं।
मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट के दौरान विधायक के साथ डीसीडीएफ चेयरमैन रवेन्द्रपाल सिंह, जिला महामंत्री भाजपा पं० शारदाकांत (शीकू भईया) एवं गौतम संदेश के प्रधान सम्पादक वी.पी.गौतम ने भी शिष्टाचार भेंट की।
