
आज बुलंदशहर विधानसभा के धमेड़ा कीरत गांव में सक्रिय सदस्यता अभियान के अंतर्गत सर्व समाज खासकर जाटव समाज के लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ली। माननीय जयंत चौधरी जी के निर्देशों का पालन करते हुए जनपद बुलंदशहर में सभी वर्गों में गांव-गांव जाकर सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।
रालोद परिवार में स्वागत
जिला अध्यक्ष चौधरी पंकज प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ली।
सदस्यता अभियान के अंतर्गत सर्व समाज खासकर जाटव समाज के लोगों को राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता दिलाई गई।
संचालन डॉक्टर मांगेराम खटीक सदस्य जिला पंचायत ने किया कार्यक्रम का संयोजन जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गौतम जी ने किया कार्यक्रम में पंडित मुकेश प्रमुख जी जिला संयोजक डॉक्टर कुंवरवीर जी सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दुष्यंत कुमार जी रिटायर्ड सूबेदार, मुकेश शर्मा जी, राधे खटीक जी विधानसभा अध्यक्ष विकास तेवतिया जी उपस्थित रहे।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में वर्तमान प्रधान धमेड़ा राजू चौधरी जी साबर सिंह राजेंद्र सिंह रणजीत सिंह विकास सिंह मनोज शर्मा ऋषिपाल सिंह बिजेंद्र सिंह कांची सिंह ओमवीर सिंह नौशाद अली सोनू कुमार दामोदर जी आकाश रेहान सुला सिंह चरण सिंह पहलाद सिंह सलमान खान रविंद्र सिंह किरण पाल सिंह जगबीर कश्यप हरवीर सिंह सहित सैकड़ो लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ली।
सभी साथियों का रालोद परिवार में स्वागत है
राष्ट्रीयलोकदल #सदस्यताअभियान #बुलंदशहर #जयंतचौधरी
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाद एम डी न्यूज़ सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की स्पेशल रिपोर्ट
