लखीमपुर खीरी इनर व्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नव दिशा (डिस्ट्रिक्ट 312) द्वारा आज राम स्वरूप राम प्रसाद शिक्षा संस्थान, लखीमपुर खीरी में एक विशेष पेपर बैग निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना एवं प्लास्टिक के स्थान पर पुनः उपयोगी कागज से थैले बनाना सिखाना था।कार्यशाला में क्लब की सदस्यों — दीपाली गुप्ता, कनक बरनवाल, विभा सक्सेना एवं शालिनी गुप्ता — ने न केवल छात्राओं को कागज के थैलों के महत्व से अवगत कराया, बल्कि उन्हें थैले बनाना भी सिखाया। इस दौरान बैग निर्माण की आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई।छात्राओं को प्रेरित किया गया कि वे घर पर पेपर बैग तैयार करें। इन थैलों में संदेश भी जोड़े जाएँगे, और सर्वश्रेष्ठ एवं रचनात्मक बैग को आगामी प्रदर्शनी में सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को स्टेशनरी का सामान एवं बिस्किट भी वितरित किए गए। साथ ही विद्यालय की शिक्षिकाओं को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।इस रचनात्मक एवं प्रेरणास्पद कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष दीपाली गुप्ता, विभा सक्सेना, रत्ना गुप्ता, कनक बरनवाल एवं शालिनी गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

बहुआयामी समाचार वाइस ब्यूरो चीफ लखनऊ मंडल मोहम्मद आमिर 16 जुलाई

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।