बहराइच 16 जुलाई। शमा फाउंडेशन द्वारा ग्राम पंचायत हेमरिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र नानहू पूर्वा में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन फाउंडेशन की डायरेक्टर शमा परवीन की शादी की सालगिरह के अवसर पर किया गया, जिसमें बच्चों को शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से ज्ञानवर्धन और मनोरंजन का अवसर प्रदान किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संध्या शुक्ला और विशिष्ट अतिथि ममता यादव ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर बच्चों को ज्ञानभारती पुस्तकें, पेन और चॉकलेट जैसे उपहार वितरित किए गए।डायरेक्टर शमा परवीन ने बताया कि वे समाजसेवा के साथ बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने के उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजन करती रहती हैं।फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष मोहम्मद अल्ताफ़ ने बच्चों को प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पुरस्कार पाकर बच्चे बेहद उत्साहित और खुश नजर आए।अंत में शमा फाउंडेशन टीम द्वारा एक पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया,

अब्दुल मजीद खान संवाददाता बहुआयामी समाचारबहराइच

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।