आरोपी दंपति गिरफ्तार अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से तीन साल की बच्ची गायब हो गई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को संभल से ढूंढ निकाला। एक दंपति ने बच्ची को अगवा किया था, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने 165 सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों को पकड़ा। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में रेलवे स्टेशन से गायब हुई 3 साल की मासूम बच्ची को अलीगढ़ पुलिस ने संभल से बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार किया है। दंपति रेलवे स्टेशन से बच्ची अपने साथ उठाकर ले गए थे।बच्ची की तलाश में पुलिस ने करीब 165 सीसीटीवी कैमरे खंगाले है, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोनों की पहचान कर उनके घर जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर अपरहण हुई 3 साल की मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है पिता के पास से चुरा ले गए थे बच्चीआपको बता दें कि पूरी मामला अलीगढ़ रेलवे स्टेशन का है, जहां सासनी गेट थाना क्षेत्र के पला साहिबाबाद निवासी करन प्रकाश पुत्र किशोरी लाल 19 जुलाई की रात 10:30 बजे अपनी 3 साल की बच्ची टीना के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उन्हें दिल्ली जाना था, जिसके लिए वह टिकट लेकर प्लेटफार्म नंबर 5 पर ट्रेन पकड़ने के लिए आ गए थे। इसी दौरान उन्हें नींद आ गई थी और वह प्लेटफार्म पर ही सो गए थे। उनकी बच्ची खेलते हुए उनसे दूर चली गई। रेलवे स्टेशन पर बैठे आरोपी दंपति उसे अपने साथ ले गए थे। रात को 1 बजे नींद खुलने पर उन्होंने जब बच्ची को नहीं देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी थी। आरोपी दंपति गिरफ्तारपुलिस ने अरोपी महेश यादव और उसकी पत्नी रुकमणी को उनके घर से गिरफ्तार किया है। बच्ची उनके घर पर ही उनके साथ थी, जिसके सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस की पूछताछ में संभल निवासी महेश ने बताया कि पांच साल पहले उसका विवाह बिहार के दरभंगा निवासी रुकमणी से हुआ था। नकी एक संतान भी हुई थी, जिसकी मौत हो गई थी। दूसरी संतान होने में परेशानी आ रही थी, जिसके कारण दोनों परेशान थे। जब दोनों शनिवार को पैसेंजर ट्रेन से अलीगढ़ जंक्शन पहुंचे, तो उन्हें यह बच्ची अकेली रोते हुए मिल गई। जिसके बाद दोनों उसे अपने साथ गांव लेकर आ गए।एसपी जीआरपी का बयानवहीं इस पूरे मामले को लेकर एसपी जीआरपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि टीम ने रेलवे स्टेशन के साथ ही अलीगढ़ नगर निगम की मदद से शहर के सीसीटीवी खंगाले। इसके बाद संभल और बबराला जाकर सीसीटीवी देखे। इसमें कई टीमों को लगाया गया था, जिन्होंने 165 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले। घटना के 20 घंटे बाद बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है। बच्ची को उनके परिवार को सपुर्द कर दिया और दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया है।एमडी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ राजा पाठक की रिपोर्ट

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।