रिपोर्ट-सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान

रामपुर,।जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी रामपुर के तत्वावधान में आज शाम 6 बजे एआईसीसी सदस्य श्री मुतिउर रहमान बब्लू के निवास पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी का जन्मदिवस धूमधाम, श्रद्धा और सादगी से मनाया गया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने कहा “मल्लिकार्जुन खड़गे जी कांग्रेस की उस विरासत के प्रतिनिधि हैं जिसमें वंचितों, शोषितों और अल्पसंख्यकों की आवाज बुलंद होती रही है। उनका नेतृत्व कांग्रेस को सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की ओर पुनः संगठित कर रहा है। हम उनके दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।”

पूर्व विधायक एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्री संजय कपूर ने कहा “खड़गे जी जैसे निष्ठावान, अनुभवी और सिद्धांतवादी नेता आज के समय में देश के लिए वरदान हैं। वे न केवल कांग्रेस, बल्कि देश के लोकतंत्र के लिए एक दृढ़ स्तंभ हैं। उनका संघर्ष और नेतृत्व हम सभी कांग्रेसजनों को प्रेरित करता है।”

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा ‘निक्कू पंडित’ ने कहा “श्री मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राजनीति में सामाजिक न्याय और समावेशिता के प्रतीक हैं। उन्होंने पूरी निष्ठा से कांग्रेस की विरासत को संभाला है और संविधान की रक्षा में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है। आज जब लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है, तब खड़गे जी जैसा नेतृत्व ही देश को दिशा दे सकता है।”

एआईसीसी सदस्य श्री मुतिउर रहमान बब्लू ने कहा “खड़गे साहब दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, किसान और मजदूरों की आवाज हैं। उनका संघर्ष और सादगी हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। हम उनके नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने के लिए संकल्पबद्ध हैं।”

शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाकर अली खां उर्फ हारून खां ने कहा “आज का दिन न केवल एक नेता का जन्मदिन है, बल्कि यह अवसर कांग्रेस की बुनियादी सोच, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और समानता – को याद करने और उसके लिए संघर्ष करने का है।”

जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष साहिर रजा खां ने कहा “मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे वरिष्ठ नेता का मार्गदर्शन हम युवाओं के लिए आशा की किरण है। उनकी राजनीतिक ईमानदारी और समर्पण हमें पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की प्रेरणा देता है।”

कार्यक्रम का संचालन कर रहे कांग्रेस जिला महासचिव एवं मीडिया कॉर्डिनेटर उमेश दुबे ने कहा “आज का दिन हमें याद दिलाता है कि कांग्रेस केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि विचारों की परंपरा है। खड़गे जी उस परंपरा के एक मजबूत स्तंभ हैं। रामपुर की जनता कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ी है और हम सब मिलकर इसे और व्यापक बनाएंगे।”

कार्यक्रम में ज़िला उपाध्यक्ष जमील मियां, मोज्जम अली खां, वासिक अली, निजाम पाशा, ज़िला महासचिव/कार्यालय प्रभारी शकील मंसूरी, वकील अहमद, मोहम्मद रफी, इरफान पाशा, वरिष्ठ प्रवक्ता ताहिर अंजुम, ब्लाक अध्यक्ष सैदनगर आसिफ खां, शहर उपाध्यक्ष शारिब अली खां, नोमान खा, अल्पसंख्यक काँग्रेस के प्रदेश महासचिव आमिर कुरैशी, सेवादल कांग्रेस जिलाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद श्रीवास्तव, युवा कॉंग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष य़ासिर शाह खां, अरसलान अंजुम, NGO संगठन काँग्रेस के अध्यक्ष सलीम अहमद, आसिफ खां, मुमताज, बाबू दिवाकर, अल्ताफ आदि ने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई गई और श्री खड़गे जी के दीर्घायु जीवन, सशक्त नेतृत्व और कांग्रेस को मजबूत बनाने की कामना की गई।कार्यक्रम का समापन ‘जय भारत, जय कांग्रेस’ के नारों के साथ हुआ।

प्रेषक:
उमेश दुबे
जिला महासचिव एवं मीडिया कॉर्डिनेटर
जिला कांग्रेस कमेटी, रामपुर (उ.प्र.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *